अनूपपुर जिला से बड़ी खबर : एम.बी. पावर (एम.पी.) लिमिटेड जैतहरी के श्रमिकों की समस्याओं पर मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री कुमार ने की वीडियो काल से बातचीत*

Date:

Share post:

*अनूपपुर जिला से बड़ी खबर :
एम.बी. पावर (एम.पी.) लिमिटेड जैतहरी के श्रमिकों की समस्याओं पर मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री कुमार ने की वीडियो काल से बातचीत*
एम.बी. पावर (एम.पी.) लिमिटेड, जैतहरी में कार्यरत श्रमिकों की विभिन्न श्रम-संबंधी समस्याओं को लेकर मध्यप्रदेश शासन, श्रम विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया। इस क्रम में दिनांक 15 अप्रैल 2026 को श्रम विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री संजय कुमार द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से अनूपपुर जिला के जैतहरी निवासी समाजसेवी श्री बबलू राठौर से विस्तृत चर्चा की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्वप्रथम श्रम विभाग की ओर से दूरभाष के माध्यम से श्री राठौर को बताया गया कि शीघ्र ही अतिरिक्त सचिव आपसे संवाद स्थापित करेंगे।
तत्पश्चात लगभग 5:16 पूर्वान्ह बजे अतिरिक्त सचिव श्री कुमार द्वारा स्वयं वीडियो कॉल कर श्रमिकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर जानकारी प्राप्त की गई।

चर्चा के दौरान श्री राठौर द्वारा सभी बिंदुओं पर तथ्यात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया, जिस पर अतिरिक्त सचिव द्वारा गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

उल्लेखनीय है कि श्रमिकों के अधिकारों से संबंधित यह प्रकरण पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है, जिसमें निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाए जाने की बात सामने आई थी।

ऐसे में मंत्रालय स्तर पर की गई यह सीधी वार्ता श्रमिकों के हितों की रक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

श्रम विभाग के इस हस्तक्षेप से यह स्पष्ट होता है कि शासन श्रमिकों के वैधानिक अधिकारों के संरक्षण एवं श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्ध है।

Related articles

बिना किसी कानूनी विरासत के फर्स्ट जेनरेशन लॉयर बनना अपने आप में एक संघर्ष है, मात्र यह एक पेशा नहीं, सामाजिक आर्थिक राजनीतिक व्यवसायिक...

5 बिना किसी कानूनी विरासत के फर्स्ट जेनरेशन लॉयर बनना अपने आप में एक संघर्ष है, मात्र यह एक...

ग्राम जरही मे डॉ. अंबेडकर जी के प्रतिमा अनावरण समारोह कार्यक्रम

पुष्पराजगढ़ अनूपपुर- अनूपपुर जिले के समस्त नागरिकों को आमंत्रित किया जाता है कि संविधान निर्माता,भारत रत्न, डॉ. भीमराव...

जवाली में बन रहे रेलवे स्टेशन को ‘कटघोरा’ नाम देने पर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी,

नाम बदलकर ‘जवाली’ करने की मांग तेज चाकाबुड़ा (विनोद साहू की रिपोर्ट):-  गेवरा–पेंड्रा रेलवे कॉरिडोर के तहत ग्राम पंचायत...

अनूपपुर, सीटू ने नोएडा सहित अन्य राज्यों में हो रहे श्रमिकों के दमन के खिलाफ एकजुटता दिखाया।

अनूपपुर, सीटू ने नोएडा सहित अन्य राज्यों में हो रहे श्रमिकों के दमन के खिलाफ एकजुटता दिखाया। मजदूरों...