आज दिनांक 12.9.2025 को दोपहर करीब 1:00 बजे बस स्टैंड अनूपपुर में उक्त करीब 12 वर्षीय बालक जो अपना नाम तुषार यादव पिता एवं मां का नाम नहीं बता रहा है, सूरजपुर
छत्तीसगढ़ का रहने वाला बता रहा है। उक्त बालक को सुरक्षित थाना के चाइल्ड रूम में लाया जाकर भोजन, कपड़ों आदि की व्यवस्था की गई है ।
यदि उक्त बालक के संबंध में कोई सूचना या जानकारी हो तो कृपया थाना प्रभारी कोतवाली अनूपपुर को मोबाइल नंबर 9425425894 पर सूचित करें।


