शुभ संकेत अनूपपुर आदि कर्मयोगी अभियान में अधिकारी, कर्मचारियों की सहभागिता आवश्यक-अपर कलेक्टर
जनजातियों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने हेतु संकल्पित भाव से करें कार्य-उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग
आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
अनूपपुर 21 अगस्त 2025/ अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के सफल क्रियान्वयन में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को पूरे मनोयोग से योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के विकास और परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। अधिकारियों-कर्मचारियों को अपनी पूरी क्षमता और कौशल का उपयोग करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारना चाहिए। सभी मिलकर इस अभियान को जनहितकारी बनाएं, ताकि जनजातीय समुदाय आत्मनिर्भर बने और समग्र विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित कर सके। अपर कलेक्टर श्री पांडेय आज अनूपपुर स्थित होटल सूर्या में आयोजित आदि कर्म योगी अभियान रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
अपर कलेक्टर ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत अनूपपुर जिले के 371 जनजातीय ग्रामों को चुना गया है, जिसका मूल उद्देश्य जिले के जनजातीय समुदाय को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को सुदृढ़ करना है। यह अभियान जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने, आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है।
उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जे.पी. यादव ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के जनजातीय समुदाय को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुँचाते हुए उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। जनजातियों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने हेतु संकल्पित भाव से कार्य करें तथा जनजातीय समाज को सशक्त बनाने की दिशा में योगदान दें।
उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने कहा कि अभियान का लक्ष्य है कि जिले के अंतिम छोर तक हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया जाए, जिससे उनके सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा शुरू की गई यह पहल ग्राम स्तर पर योजनाओं एवं सेवाओं की बेहतर पहुँच, पारदर्शिता, जवाबदेही और नवाचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से है। शासन की ओर से जनजातीय समुदाय के लिए चिन्हित सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने का संकल्प लिया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जे.पी. यादव तथा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक ने मां सरस्वती एवं भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री संदीप शुक्ला, रेंजर फॉरेस्ट श्री गौरव सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पीएचई नीलिमा सिंह, प्राचार्य शासकीय कन्या विद्यालय कोतमा श्री अजय सिंह, प्राचार्य श्री एस. के. मिश्रा विभिन्न विभागों के लगभग 30 ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दे रहे हैं।
कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक ने पीएम जनमन, धरती आबा एवं आदि कर्मयोगी अभियान के बारे में विस्तृत जानकारियो से भी अवगत कराया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा ब्लाक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जनजातीय कार्य विभाग के क्षेत्र संयोजक श्री एस. के. बाजपेयी सहित अन्य अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स उप


