इतिहास, दो स्वर्ण पदकों के साथ शहडोल संभाग का बढ़ाया मान*

Date:

Share post:

 

 

बरगवां अमलाई।02 अगस्त 2025 को उज्जैन के क्षीर सागर स्टेडियम में आयोजित तीसरी मध्यप्रदेश राज्य परंपरागत लाठी खेल प्रतियोगिता में अनूपपुर जिले की बाल प्रतिभा प्रतिष्ठा गौतम पुत्री श्री आशीर्वाद मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-8 वर्ग की एक लाठी चाल एवं दो लाठी चाल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे संभाग का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया।’प्रतिष्ठा’ जैसा नाम, वैसा ही कार्य। सम्मान, यश और सामाजिक पहचान का अर्थ लिए यह नाम, अब मध्यप्रदेश की खेल दुनिया में भी अपनी गूंज छोड़ गया है। बरगवां अमलाई नगर परिषद् की इस नन्हीं खिलाड़ी ने न सिर्फ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, बल्कि अपने बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर स्थान सुनिश्चित कर लिया है।इस उपलब्धि का श्रेय जाता है उनके मार्गदर्शक श्री अगमदीप को, जो स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाठी खेल चुके हैं। उनके कुशल प्रशिक्षण और प्रेरणा ने प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई तक पहुँचाया है।

प्रतिष्ठा की सफलता पारंपरिक भारतीय खेलों में बेटियों की भागीदारी और प्रभाव को सशक्त करती है। वह आज क्षेत्र की बेटियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन गई हैं।इस गौरवपूर्ण क्षण पर प्रतिष्ठा के पिता श्री आशीर्वाद मिश्रा , चाचा श्री अनुरोध मिश्रा (भा.रे.से.) दादा श्री रामचरित्र मिश्रा (प्रधानाध्यापक,संजयनगर ) और श्री रामलखन मिश्रा (प्रधानाध्यापक, देवहरा ) सहित परिवारजनों एवं नगरवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए बेटी की इस अद्भुत उपलब्धि पर गौरव और हर्ष व्यक्त किया।प्रतिष्ठा का यह स्वर्णिम सफर अभी शुरुआत है, आगे आने वाला राष्ट्रीय मंच उनके लिए और भी ऊँचाइयों के द्वार खोलेगा।

 

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...