कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने किया अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन , कटाईनार में बनेंगे 10 बिस्तर का हास्पिटल

Date:

Share post:

बांकी मोंगरा -: कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करते आ रहे हैं। और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कराएं जा रहे अनेक विकास कार्यो व योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताते आ रहे हैं,  इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 64 घुड़देवा अन्तर्गत कटाईनार में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर द्वारा वार्ड में अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया एवं सरकार की ओर से कुल 150.71 लाख रुपये का सौगात दी है जिसमें

1)  डी.एम.एफ मद से नगर पालिक निगम कोरबा परिक्षेत्र में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बांकीमोंगरा एवं कटाईनार में लेबर रूम , 10 बिस्तरीय वार्ड , लैब एवं दवा कक्ष निर्माण कर सर्वसुविधायुक्त शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन एवं अन्य कार्य लागत राशि 77.78 लाख

2)  डी.एम.एफ मद से नगर पालिक निगम कोरबा परिक्षेत्र में संचालित 04 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर , ढोढ़ीपारा , कटाईनार एवं बांकीमोंगरा में दंत चिकित्सा क्लीनिक की स्थापना एवं अन्य कार्य के लिए लागत राशि 51.31 लाख

3) अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 64 घुड़देवा में खन्ना से रोहिनी बाई घर तक सी.सी रोड़ निर्माण कार्य लागत राशि 11.62 लाख

4) विधायक मद से वार्ड क्रमांक 64 घुड़देवा के फुटबॉल मैदान में मंच निर्माण कार्य के लिए लागत राशि 5 लाख रुपए

5) वार्ड क्रमांक 64 घुड़देवा के फुटबॉल मे गैलरी ( दीर्घा ) निर्माण कार्य के लिए लागत राशि 5 लाख रुपये का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया

कार्यक्रम के दौरान विधायक कंवर ने कहाँ कि 10 बिस्तर हास्पिटल व अन्य सुविधाएं के लिए क्षेत्र के पार्षद पवन गुप्ता ने काफी मेहनत किया है लगातार हमारे पास , महापौर के पास , कलेक्टर , राजस्व मंत्री एवं अन्य प्रशासनिक के पास दौड़ भाग किया था कि हास्पिटल कटाईनार में ही बनना है क्योंकि इससे कुछ लोगों के कारण जहां हास्पिटल बनना है उसके जगह अन्य स्थान में बनाने की तैयारी किया जा रहा था , मगर पार्षद पवन गुप्ता आयेशा होने नहीं दिया और अखिरकार पार्षद ने इसी स्थान पे हास्पिटल बनवाने में कामयाब हुए। वहीं कार्यक्रम के दौरान विधायक कंवर ने सभी क्षेत्रवासियों को 10 बिस्तर का हास्पिटल व अन्य सुविधाएं के लिए बधाई दिये।  कार्यक्रम में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के साथ वार्ड पार्षद पवन गुप्ता , कांग्रेस बांकीमोंगरा ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद , अमरुदास महंत , सत्या कंवर , छतराम जांगड़े , मोहन लदेर सहित कांग्रेसजन , हास्पिटल स्टाफ एवं आसपास के नगरवासी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...