कलेक्टर ने ग्राम चिल्हारी पहुंच कृषक के सुपर सीडर उपयोग कार्य का खेत पहुंच किया निरीक्षण

Date:

Share post:

अनूपपुर 14 नवंबर 2025- जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम चिल्हारी में एस.एम.ए. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसान उदयभान सिंह को प्रदाय किए गए सुपर सीडर का निरीक्षण किसान के खेत पहुंचकर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा किया गया। कलेक्टर ने किसान से मशीन द्वारा खेत तैयार करने, बुवाई करने के तरीके तथा पारंपरिक खेती की तुलना में मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर को किसान उदयभान सिंह ने बताया कि सुपर सीडर के उपयोग से नरवाई प्रबंधन सहज हो जाता है, बीज की मात्रा कम लगती है और मानव श्रम में कमी आती है। उन्होंने यह भी बताया कि फसल कटाई के तुरंत बाद बिना अतिरिक्त तैयारी के सीधे खेत में बुवाई की जा सकती है, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होती है।

कलेक्टर श्री पंचोली ने सुपर सीडर को आधुनिक कृषि के लिए लाभकारी उपकरण बताते हुए किसानों को उन्नत मशीनरी अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी तकनीकें खेती को अधिक वैज्ञानिक बनाने और उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री विकास मेश्राम, सहायक कृषि अभियांत्रिकी सुश्री सुप्रिया अहिरवार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, किसान एवं आमजन उपस्थित थे।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...