कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

Date:

Share post:

 

 

*सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु किया प्रेरित*

 

कोरबा 15 अगस्त 2025/राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

 

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री वसंत ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश विकास के पथ पर अग्रसर है। यह हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम देश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएं। देश के महानायकों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर उनके दिखाए पथ पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। श्री वसंत ने कहा कि देश के सभी नागरिक अपने स्तर पर देश की सेवा करते हैं। हम सबको कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद शासकीय सेवा का जो अवसर मिला है, उसके महत्व को समझें, अपने पद की गरिमा को बनाए रखें और अपने कर्तव्यों का समर्पण भावना के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आप सभी जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग है। सरकार और आम जनता की हमसे जो अपेक्षाएं है, उसे पूरा करने में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी निभाएं। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को टीम के रूप में कार्य करते हुए शासकीय योजनाओं का उत्कृष्ट और बेहतर तरीके से जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कर आमजनों को लाभ पहुँचाने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर

सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज बंजारे व श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित सिंह, ऋचा सिंह, सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!