कृषि:-किसानों के लिए खुशखबरी! फसल को लेकर आया शानदार ऐप, एक फोटो क्लिक करने पर ही हो जाएगी कीटो की पहचान

Date:

Share post:

देश:-स्विटजरलैंड की कृषि रसायन कंपनी सिंजेंटा ने फसल पर कीट या रोग के हमले की पहचान करने के लिए अपने मोबाइल ऐप में एक फीचर पेश किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि इस साल अगस्त में पेश हुए उसके फसलवार ‘ग्रोवर ऐप’ में नया फीचर ‘क्रॉप डॉक्टर’ पेश किया है। सिंजेंटा इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) और कंट्री प्रमुख सुशील कुमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर किसानों को जलवायु परिवर्तन, मिट्टी के कटाव और जैव विविधता के नुकसान सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि नया जोड़ा गया फीचर किसानों के लिए बहुत मददगार होगा

जानिए कैसे करेगा काम

सिंजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के किसान केंद्रित पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख सचिन कामरा ने कहा,”किसानों को इस फीचर का उपयोग करने के लिए केवल ग्रोवर ऐप से एक फोटो क्लिक करने की जरूरत है। क्रॉप डॉक्टर कीटों या बीमारियों की पहचान करेगा और उपयोग किए जाने वाले सिंजेंटा उत्पादों के बारे में जानकारी देगा।

आएगी कई अपडेटेड टेक्नालॉजी

अंतरराष्ट्रीय कंपनी सिंजेंटा बीज के चुनाव से लेकर कटाई तथा मार्केटिंग तक के लिए अपडेटेड टेक्नालॉजी ला रही है, जिसमें सेटेलाईट ड्रोन का उपयोग किया जायेगा ।भविष्य की तकनीक पर भी काम कर रही है। जिसमें कम्प्यूटर तकनीक का उपयोग होगा। जैसे पेस्टीसाइड का छिडक़ाव होता है, तो कम्प्यूटर नियंत्रित प्रणाली से केवल खरपतवार पर ही छिडक़ाव होगा। यह एक मेकेनाइज्ड सिस्टम होगा।

ड्रोन से कर सकते हैं फसल की देख रेख

हाल ही में सिंजेंटा ने भारत सरकार से अनुमति मिलने के बाद ड्रोन के माध्यम से पेस्टीसाइड स्प्रे की सुविधा किसानों के लिए प्रारंभ की है। इसके लिये जिस ड्रोन का उपयोग कर रहे हैं, उसमें 16 लीटर का टैंक लगा है। ड्रोन तकनीक के कई लाभ हैं। उस पर कैमरा लगाकर पूरे खेत में फसल की स्थिति देखी जा सकती है. किसी क्षेत्र की फसल में समस्या है, तो देख सकते हैं। इससे किसान नुकसान से बच सकता है।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!