केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बालको के राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

Date:

Share post:

देश व प्रदेशवासियों के लिए की सुख समृद्धि की कामना

मंदिर परिसर में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान में दी सहभागिता

कोरबा -: कोरबा प्रवास पर आए भारत सरकार के केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह आज कोरबा नगरीय क्षेत्र के बालको स्थित राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मन्दिर में मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम की विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश वासियों के लिए सुख-शांति,समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।
केंद्रीय मंत्री सिंह ने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए मंदिर के सबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने परिसर स्थित शिव मंदिर में भी शिवलिंग में जलाभिषेक एवं पुष्प अर्पित कर पूजन की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मन्दिर तीर्थ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बालको के श्री राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर परिसर की साफ सफाई के कार्य मे भी सहभागिता दी।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार विगत 5 दिवस से टेपनल में पानी नहीं आने की समस्या को समाप्त करने की माँग को...

बाकी मोगरा -: नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के क्षेत्र में गर्मी के समय में पानी की लगातार...

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...