केदारनाथ के कपाट बंद तो, वृन्दावन में भी दर्शन के समय में बदलाव

Date:

Share post:

आज से कई प्रमुख तीर्थ स्थलों पर कुछ बदलाव कर दिया गया हैं. बात अगर वृंदावन की करें तो यहां के बांके बिहारी मंदिर का समय गुरूवार यानी भाई-दूज से बदल दिया गया हैं.

मंदिर प्रबंधन के मुताबिक़ “अब राजभोग सेवा के लिए मंदिर के कपाट अपराह्न 1.00 बजे बंद हो जाएंगे। सुबह की पाली में, मंदिर सुबह 08:45 बजे खुलेगा और अपराह्न 1:00 बजे तक भगवान की भोग सेवा (दोपहर के भोजन) के लिए एक संक्षिप्त विराम के साथ खुला रहेगा।  दोपहर के सत्र में, मंदिर भगवान के भोग के लिए एक संक्षिप्त अंतराल के बाद शाम 4:30 से 8:30 बजे तक खुलेगा

केदारनाथ धाम के कपाट भी बंद

इसी तरह गुरूवार की सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मंदिर के कपाट को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बंद कर दिया गया। इसी के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद कर दिए गए है।  सबसे आखिर में 19 नवंबर को बदरीनाथ धाम का कपाट बंद किया जाएगा। चार धाम की यात्रा के समापन को लेकर दशहरे के मौके पर कपाट बंदी की तिथियों का ऐलान होता है। इसके लिए मुहुर्त के अनुसार तिथि और समय तय किए जाने की परंपरा रही है। इसी के आधार पर निर्धारित तिथियों पर चारों घाम के कपाट बंद किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। गंगोत्री धाम में कपाट बंद किए जाने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी की जा चुकी है। गोवर्द्धन पूजा के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर कपाट को बंद कर दिया गया। इसके बाद यहां पर श्रद्धालुओं का आना-जाना बंद हो हो चुका हैं। अभिजीत मुहुर्त में गुरूवार को यमुनोत्री धाम के कपाट को भी बंद कर दिया गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...