कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा देशी कट्टा के साथ आर्म्स एक्ट में आरोपी गिरफ्तार*

Date:

Share post:

 

*कोतवाली अनूपपुर 

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगन्नाथ मरकाम तथा एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस व्दारा शनिवार को नेशनल हाईवे – 43 शहडोल – कोतमा मार्ग में ग्राम बकेली के पास काशीराम मेहरा निवासी ग्राम बकही थाना चचाई जिला अनूपपुर को अवैध देशी कट्टा (फायर आर्म्स) के साथ पकड़ा जाकर आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार की दोपहर टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नेशनल हाईवे 43 (शहडोल – कोतमा हाईवे) में ग्राम बकेली के पास सड़क किनारे खड़ी कार में कार चालक द्वारा एक अवैध देशी कट्टा रखा हुआ है, जो सूचना पर तत्काल टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय तेकाम, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं राठौर, प्रधान आरक्षक शेख रसीद एवं आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा घेराबंदी की जाकर सफेद रंग की हुंडई ईऑन कार क्रमांक CG10FA7390 के चालक काशीराम महरा पिता दयाराम महरा उम्र करीब 30 साल निवासी ग्राम बकही थाना चचाई जिला अनूपपुर से एक देशी कड्डा (फायर आर्म्स) जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 496/25 धारा 25(1-b)a आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि देशी कट्टा के साथ आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी काशीराम महरा निवासी ग्राम बकही के विरूद्ध थाना चचाई में अवैध शराब, मारपीट, गाली गलौच, धमकी देना, रेत चोरी के 05 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है एवं माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से अवैध देशी कट्टा के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जाकर अग्रिम जांच एवं कार्यवाही की जा रही है।

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!