कोरबा : मादक पदार्थ गांजा के पेड़ लगाने वाला आरोपित गिरफ्तार

Date:

Share post:

कोरबा:- छत्तीसगढ़ के कोरबा 6 दिसंबर (हि. स.)। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया द्वारा निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में मंगलवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रेंकी में झूना राम पटेल नामक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में गांजा विक्रय हेतु गांजे का पेड़ लगाकर रखा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के झूनाराम पटेल के मकान में रेड कार्यवाही करने पर झूना राम पटेल पिता रंजन पटेल उम्र 55 वर्ष साकिन सलिहा पारा रेंकी चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुण्डा के मकान की बाड़ी से मादक पदार्थ गांजा के तीन नग हरे भरे पेड़ जिनकी लम्बाई 13 फीट, 09 फीट व 8.5 फीट है को बरामद किया गया गया। आरोपित झूना राम पटेल ,पिता रंजन पटेल, उम्र 55 वर्ष को आज गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांडपर भेजा गया है।

ढानेश्वर लाल की रिपोर्ट

Related articles

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...