कोरबा : विकसित भारत संकल्प यात्रा से मिली योजनाओं की जानकारी योजनाओं का लाभ उठाने शिविर में लोग पहुंचे

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आज विकासखंड कोरबा के ग्राम मदनपुर एवं बरपाली, विकासखंड कटघोरा के ग्राम भिलाईबाजार एवं केसला, पोडी उपरोडा ब्लॉक के बिंझरा एवं रिंगनिया, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोगीपाली और रामपुर, विकासखंड पाली के ग्राम मानिकपुर और मांगामार में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। इसी तरह नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 बालको और वार्ड क्रमांक 06 पुराना बस स्टैण्ड में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर लगाया गया। शिविर में केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर स्थल पर मोदी की गारंटी प्रचार वाहन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन के पहुचने पर ग्रामीण द्वारा स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी। शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। शिविर स्थल पर सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि पार्षदगण तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related articles

नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार विगत 5 दिवस से टेपनल में पानी नहीं आने की समस्या को समाप्त करने की माँग को...

बाकी मोगरा -: नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के क्षेत्र में गर्मी के समय में पानी की लगातार...

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...