अनूपपुर 25 फरवरी 2026/ उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग श्री कैलाश मगर ने जानकारी दी है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में चना एवं मसूर फसलों का किसानों से उपार्जन हेतु 20 फरवरी से किसानों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है। यह पंजीयन 16 मार्च तक किया जाएगा। उन्होंने जिले के किसानों से अपील है कि अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर अधिक से अधिक पंजीयन कराएं। पंजीयन हेतु जिले में 8 पंजीयन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। जिनमें विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ अंतर्गत आ.जा. सेवा सह. समिति मर्या. राजेन्द्रग्राम तथा आ.जा. सेवा सह. समिति मर्या. बेनीबारी, विकासखण्ड जैतहरी अंतर्गत आ.जा. सेवा सह. समिति मर्या. जैतहरी, विकासखण्ड अनूपपुर अंतर्गत आ.जा. सेवा सह. समिति मर्या. मझगवां (फुनगा), आ.जा. सेवा सह. समिति मर्या. दुलहरा, आ.जा. सेवा सह. समिति मर्या. अनूपपुर तथा आ.जा. सेवा सह. समिति मर्या. पसान एवं विकासखण्ड कोतमा अंतर्गत आ.जा. सेवा सह. समिति मर्या. बिजुरी शामिल है।
समा.क्र./110


