जांजगीर-चांपा :- रेत माफिया के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा : ग्रामीणों ने गाड़ियां पकड़कर प्रशासन को दी सूचना, अफसरों ने जब्त किया 16 ट्रैक्टर, 6 हाईवा और चैन माउंटेन मशीन

Date:

Share post:

जांजगीर-चांपा:-छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को खनिज, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 16 ट्रैक्टर, 6 हाईवा और चैन माउंटेन मशीन को जब्त कर लिया है। और जुर्माना तय किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। यह पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कमरीद गांव में कई दिनों से अवैध रेत उत्खनन हो रहा था। कई बार लोगों ने प्रशासन से शिकायत भी की थी। मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया। कह जा रहा है कि रेत घाट का ठेका भी खत्म हो चुका है। फिर भी वहां से आए दिन रेत निकाली जा रही थी। इसके बाद शनिवार के दिन ग्रामीणों ने रेत खनन कर रही गाड़ियों को रोक लिया। इसके बाद प्रशासन को भी इस बात की सूचना दी। जिसके बाद खनिज विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर इन गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। वहीं प्रशासन के पहुंचने की सूचना पाकर कुछ ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गए हैं।

रेत माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल

दरसअल, अब तक कमरीद ग्राम पंचायत के देवरघटा रेत घाट में पिछले कई महीनों में रेत उत्खनन का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। वहीं जिला प्रशासन को इस बात की सूचना देने के बाद भी आंखें बंद थी। जब जिला प्रशासन ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया और कार्रवाई के लिए अड़ गए।

जहां भी शिकायत मिलेगी, वहां कार्रवाई की जाएगी : खनिज निरीक्षक

खनिज निरीक्षक आदित्य मानकर ने बताया कि, ग्रामीणों की शिकायत पर देवरघटा कमरीद रेत घाट में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई की गई। हालांकि वहां पहले रेत उत्खनन नहीं हो रहा था। कुछ दिनों पहले ही रेत उत्खनन हुआ है। जहां भी शिकायत मिलेगी, वहां कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि , जिले में ऐसे 10 से ज्यादा रेत घाट हैं। जो अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...