
अनूपपुर 29 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अनूपपुर के सहयोग से जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) अंतर्गत सहयोगी संस्था नारायणा हृदयालय लिमिटेड, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. प्रिया प्रधान (सीनियर पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट) एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा बुधवार को निःशुल्क जन्मजात हृदय रोग (CHD) जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए कुल 42 बच्चों का पंजीयन कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तृत परीक्षण किया गया। जांच उपरांत 19 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क सर्जरी हेतु चयनित किया गया है। इसके अतिरिक्त 03 बच्चों को उच्च स्तरीय जांच एवं उपचार परामर्श हेतु नारायणा हृदयालय, मुंबई रेफर किए जाने हेतु चिन्हित किया गया है।
शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. एस. आर. परस्ते, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. सी. राय, RBSK नोडल डॉ. मोहन सिंह श्याम, SNCU नोडल डॉ. वीरेंद्र खेस, DEIC नोडल डॉ. कमलेश बघेल, DPM श्री निश्चय चतुर्वेदी, RBSK टीम के चिकित्सकगण डॉ. प्रीति जैन, डॉ. आशीष शिवहरे, डॉ. अजय मंडल, डॉ. एस. एन. पिटानिया, डॉ. के. पी. सिंह, डॉ. राज साहू, ANM, स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, CHO आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


