जैतहरी ,
आदर्श ग्राम शिवनी से सेमरवार पहुंच मार्ग की हालत जर्जर।

जैतहरी जनपद पंचायत के आदर्श ग्राम सिवनी से सेमरवार पहुंच मार्ग की हालात जर्जर बनीं हुई है,जिस सड़क पर वाहन तो क्या पैदल आने जाने में दिक्कत है। उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र राजनैतिक चेतना के सूत्रधार मानें जाते हैं लेकिन इतना के वावजूद भी मुख्यमार्ग की हालत इतनी ख़राब जहां पर जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं पहुंच रहा है। विचारणीय तथ्य यह भी है कि इस सड़क का निर्माण वर्ष जुलाई 2022 में हुआ है और दो से तीन बार रिपेयरिंग हो चुका है इसके बाद भी सड़क की हालत जीर्ण-शीर्ण होना भ्रष्टाचार होने का पुष्टि करता है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार के प्रतिनिधि और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अकाण्ट भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं जिसके कारण ठेकेदार के घटिया एवं गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य पर किसी प्रकार की जांच व कार्यवाही नहीं किया गया।
सूत्रो की मानें तो सड़क निर्माण कार्य में एक निश्चित समय के लिए गारंटी होती है लेकिन गारंटी होते हुए सड़क की हालत इतना ख़राब हो और जिम्मेदार हाथ पर हाथ रख बैठे रहे कई प्रकार के सवाल को जन्म देता है, आखिर जिम्मेदार क्यों कुम्भकरणी नींद से नहीं जागती क्या उन्हें भी कोई बड़ा अनहोनी का इन्तजार है ।


