तहसीलदार पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप

Date:

Share post:

 

सक्ती। जिला सक्ती में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला उजागर हुआ है। ग्राम भुतहा निवासी कुमार साहू, पिता श्री मनीराम साहू ने कलेक्टर सक्ती को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि तहसील डभरा के तहसीलदार संजय मिंज ने नामांतरण (खसरा नंबर 846/1, रकबा 59 डीसमील भूमि) कराने के एवज में उनसे ₹50,000/- रिश्वत की मांग की।

आवेदक ने बताया कि उन्होंने उक्त भूमि श्री राधेश्याम यादव (निवासी डभरा) से दिनांक 19 जुलाई 2021 को खरीदी थी। नामांतरण आवेदन प्रस्तुत करने के बाद तहसीलदार ने उनसे मोटी रकम की मांग की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 30 जून 2025 को ₹20,000/- नगद तहसीलदार को दे दिए, शेष राशि नामांतरण के बाद देने की बात कही थी। इसके बावजूद आज तक उनका नामांतरण नहीं किया गया है।

कुमार साहू ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि तहसीलदार संजय मिंज के विरुद्ध कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाए तथा उनकी खरीदी गई भूमि का नामांतरण निष्पक्ष व शीघ्र कराया जाए।

शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक सक्ती को भी भेजी गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर भ्रष्टाचार प्रकरण में क्या कदम उठाता है।

Related articles

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...

कोरबा:-दर्री क्षेत्र ग्राम कुंमगरी में रेत माफियाओं का तांडव: बेखौफ हो रहा अवैध उत्खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला मुख्यालय के समीपस्थ दर्री थाना क्षेत्र में ग्राम कुंमगरी इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और...
error: Content is protected !!