
अनूपपुर, दिनांक 08 अप्रैल 2026 – पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना जैतहरी पुलिस द्वारा दो दिनों में दो गांजा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 07/04/2026 को रात्रि कस्बा पेट्रोलिंग के दौरान कुसुमहाई रोड पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश राठौर पिता गोपाल राठौर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गोरसी, उमरिया बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 1.037 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी से गांजा (कीमत लगभग ₹9,000) एवं बिना नंबर की होंडा लिवो मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹60,000) जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार दिनांक 08/04/2026 को रात्रि गश्त के दौरान खोली फाटक टोला से मरनी टोला मार्ग पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसने अपना नाम दीपनारायण द्विवेदी पिता स्व. रामाधार द्विवेदी, उम्र 44 वर्ष, निवासी धनगंवा पूर्वी वार्ड क्र. 07, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर बताया। तलाशी में उसके पास से 08 पैकेटों में रखा लगभग 8.230 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी से गांजा (कीमत लगभग ₹72,000) एवं होंडा एसपी साइन मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹80,000) जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।
दोनों कार्यवाहियों में कुल 09.267 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹81,000) एवं दो मोटरसाइकिल (कुल कीमत लगभग ₹1,40,000) जप्त किए गए। इस प्रकार कुल ₹2,21,000 का मसरूका जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अमर वर्मा, उनि. अमरलाल यादव, सउनि सुरेश कुमार कोरी, सउनि विनोद विश्वकर्मा, सउनि जय सिंह, प्रआर.72 श्री श्याम शुक्ला, प्रआर.141 मनोज सिंह, प्रआर.49 संजय लोधी, चा.प्रआर संतोष जायसवाल, आरक्षक मनीष सिंह तोमर एवं आरक्षक नरेन्द्र जाट की सराहनीय भूमिका रही।
थाना जैतहरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


