*थाना जैतहरी व्दारा 02 अपह्ता बालिकाओ को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया*

Date:

Share post:

जैतहारी– दिनांक 11.09.25 को फरियादी निवासी ग्राम गुंवारी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक पुत्री दिनांक 09.09.25 को बिना बताये घर से कही चली गई है शंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर अपह्ता बालिका की पता तलाश हेतु विशेष टीम का गठन किया गया । इसी प्रकार दिनांक 21.09.25 को फरियादी निवासी ग्राम अमगंवा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक पुत्री दिनांक 20.09.25 को बिना बताये घर से कही चली गई है शंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर अपह्ता बालिका की पता तलाश हेतु विशेष टीम का गठन किया गया । अपृहता की पता तलाश हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विशेष टीम का गठन कर दस्तयाबी हेतु सक्त निर्देश दिये गये थे । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग अनूपपुर के मार्गदर्शन में जैतहरी पुलिस के व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अपह्ता बालिकाओ को विधिवत दस्तयाब कर विधिवत प्रक्रिया पश्चात बाल कल्याण समिति अनूपपुर के आदेश पर अपृहता बालिकाओ को उसके परिजनो को विधिवत सुपुर्द किया ।

उक्त कार्यवाही मे थाना जैतहरी के थाना प्रभारी निरी. अमर वर्मा, सउनि कमला टांडिया ,सउनि जयसिंह ,प्र आर 72 श्रीश्याम शुक्ला , प्र आर 94 विजयनंद पाण्डेय , म.आर 343 मंजू भट्ट , आर 229 रामेश्वर शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...