दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का अपर कलेक्टर पाटले ने बढ़ाया उत्साह

Date:

Share post:

जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया

कोरबा -: कोरबा जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने राजधानी रायपुर में आयोजित दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और तृतीय स्थान हासिल किया। इसके लिए आयोजकों की ओर से जिले के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया । प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद कोरबा पहुंचे दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर अपर कलेक्टर विजेंद्र सिंह पाटले से मुलाकात की और प्रतियोगिता में टीम के बेहतर प्रदर्शन को लेकर जानकारी दी। उक्त प्रतियोगिता स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से 28 व 29 जनवरी को रायपुर में आयोजित किया गया था। अपर कलेक्टर पाटले ने दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होकर लौटे दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आगे भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग की बात कही। इस अवसर पर दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों की ओर से टीम के कप्तान लक्की सोनी ने अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले के समक्ष खिलाड़ियों के लिए कीट, स्पोटर्स ट्राइसाइकिल सहित अन्य सहयोग की मांग रखी। जिस पर अपर कलेक्टर ने मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया और इसको लेकर समाज कल्याण विभाग को निर्देश किया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...