नकली सोने का बिस्कुट देकर 30 हजार की ठगी, मां महिषासुर मर्दिनी चैतुरगढ मंदिर का पुजारी सहित तीन लोग शामिल, दो माह पूर्व पुलिस से की गई शिकायत पर अबतक कार्रवाई नही…..

Date:

Share post:


शुभ संकेत/कोरबा/बांकीमोंगरा:-(प्रकाश साहू की रिपोर्ट) जिले में नकली सोने का बिस्कुट गिरवी बतौर देकर 30 हजार रुपए की ठगी किये जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में जालसाजी की लिखित शिकायत दो माह पूर्व दी है। जिस पर पुलिस ने आज पर्यन्त कोई कार्रवाई नही की है।

बांकीमोंगरा थानांतर्गत घुड़देवा निवासी कमलेश दास मानिकपुरी पिता स्व. बंधन दास ने थाने में जालसाजी किये जाने की लिखित शिकायत गत 7 जून 2025 को दी है। सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि पाली थाना क्षेत्र के ग्राम जेमरा (खरौंजीपारा) निवासी धनसिंह गोड़ व कुलंजन सिंह गोड़ से मेरा जान पहचान है, जो दिनांक 13 मार्च 2025 को मेरे घर घुड़देवा आए और एक पीले कलर का धातु जिसे सोने का बिस्कुट बताकर गिरवी रखने के एवज में 30 हजार रुपए नगद लिए और उक्त रकम को एक माह बाद लौटाकर गिरवी रखे सोने का सामान वापस ले जाने की बात कहकर चले गए। जिसे तय समय मे लेने वापस नही आए। जब गिरवी रखे गए धातु जिसे धनसिंह व कुलंजन द्वारा सोना बताकर रकम ले गए, के बारे में पता करने पर नकली सोना होना बताया गया। इस प्रकार मेरे साथ ठगी किया गया है। पीड़ित ने ठगी करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में लिखित शिकायत दी है। जिस मामले में पुलिस ने लगभग दो माह बाद भी ना तो किसी प्रकार की जांच की है और ना ही प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित कमलेश ने बताया कि इस जालसाजी में चैतुरगढ स्थित मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर का पुजारी ग्राम पोड़ी निवासी पुजेरी लाल पांडेय भी शामिल है, जिसने पीले धातु को अपने पूर्वजों के समय का बताकर झांसे में लिया और गिरवी रखने के नाम पर मिलकर 30 हजार रुपए ठग लिए।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...