*नाबालिक वाहन चालकों के विरूद्ध कोतवाली अनूपपुर पुलिस व्दारा की गई चालानी कार्यवाही* 

Date:

Share post:

*नाबालिक वाहन चालकों के विरूद्ध कोतवाली अनूपपुर पुलिस व्दारा की गई चालानी कार्यवाही*

 

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल के व्दारा प्रदेश स्तर पर दिनांक 08.09.2025 से 22.09.2025 तक यातायात नियमों के उल्लघन कर्ता वाहन चालको के विरूद्ध 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा सोमवार की सुबह नाबालिक बालको के व्दारा वाहन चलाये जाने का चेकिंग अभियान चलाया जाकर चालानी कार्यवाही की गई।

 

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक कमलेश सिंह चौहान, आरक्षक अमित यादव, दिलीप कुमार एवं मोहित यादव की टीम के व्दारा नगर में संचालित विभिन्न विद्यालयों में वाहनों से आने जाने वाले नाबालिक छात्र छात्राओं की चेकिंग की गई। पुलिस व्दारा की गई चेकिंग के दौरान 6 ऐसे नाबालिक छात्रों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट में चालानी कार्यवाही की गई जो कम उम्र के होने के उपरांत भी मोटरसायकल चलाते हुये पाये गये है। पुलिस व्दारा उक्त अभियान लगातार जारी रखा जायेगा।

 

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी व्दारा छात्र छात्रओं के अभिभावकों एवं शैक्षणिक संस्थान के संचालको से अपील की है कि सडक पर होने वाली वाहन दुर्घटनाओं से बचने के लिये अभिभावक अपने नाबालिक बालक अथवा बालिका को वाहन नहीं चलाने दे एवं यातायात के नियमों का पालन करें।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!