प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: 10 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Date:

Share post:

कोरबा -: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2023 के अंतर्गत 07 दिसंबर से 10 दिसंबर 2023 तक विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा। योजना में भारत शासन के नियमानुसार निर्धारित पात्रता मापदण्ड में आने वाले सभी पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके तहत पात्र परिवारों में प्रथम बच्चे के जन्म पर दो किश्तों में राशि 05 हजार रूपए तथा द्वितीय बालिका संतान होने पर एक मुश्त राशि 06 हजार रूपए दिए जाने का प्रावधान है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 07 दिसंबर 2023 से 10 दिसंबर 2023 तक विशेष पंजीयन अभियान के दौरान हितग्राहियों का पंजीयन, प्रकरणों का सत्यापन, प्रकरण का एम्यूनाईजेशन अप्रूवल, प्रकरणों का पेमेंट अप्रूवल, प्रकरणो का पेमेंट जनरेशन, शून्य पंजीयन आंगनबाड़ी केंद्रों में पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर पंजीयन करना तथा हितग्राहियों के आधार से बैंक खाता लिंक कराने का कार्य किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी परियोजना अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा किया जाएगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार विगत 5 दिवस से टेपनल में पानी नहीं आने की समस्या को समाप्त करने की माँग को...

बाकी मोगरा -: नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के क्षेत्र में गर्मी के समय में पानी की लगातार...

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...