प्रेक्षक जमातिया ने किया एमसीएमसी, कंट्रोल रूम और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Date:

Share post:

कोरबा -: निर्वाचन आयोग द्वारा पाली-तानाखार तथा कटघोरा विधानसभा के लिए नियुक्त प्रेक्षक आई.ए.एस. सी.के.जमातिया  ने वाणिज्य कर कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन हेतु बनाये गये मीडिया अनुप्रमाणन और मीडिया अनुवीक्षण इकाई(एमसीएमसी), वीडियो अवलोकन कक्ष, सी-वीजिल- कंट्रोल रूम आदि का अवलोकन किया। उन्होंने एमसीएमसी इकाई द्वारा प्रतिदिन के अखबारों, टीव्ही चैनलों, सोशल मीडिया एकाउंट में अभ्यर्थियों के प्रचार संबंधी सामाग्रियों के संबंध में प्रभारी अधिकारियों से जानकारी ली और प्रतिदिन के कार्यवाहियों को रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एमसीएमसी के नोडल अधिकारी सेवा राम दीवान संयुक्त कलेक्टर, विनोद सिंह ने एमसीएमसी के कार्यवाहियों को विस्तार से बताया। प्रेक्षक जमातिया ने झगरहा स्थित आई.टी.कालेज में स्थापित किए जा रहे स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूमों में जाकर ईव्हीएम मशीनों और मतदान दलों को वितरित की जाने वाली सामग्रियों की व्यवस्था की जानकारी ली।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...