बांकीमोंगरा में धूमधाम से मनाया गया गुरु घासीदास जी कि जंयती , मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक कंवर हुए शामिल

Date:

Share post:

कोरबा -: पुरे राज्य में 18 दिसबंर को सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी की 266वीं जंयती बड़ी धुमधाम से मनाया गया । यह पर्व दिसंबर माह प्रारंभ होते ही मनाना चालू हो जाता हैं जहां 18 दिसबंर को छत्तीसगढ़ सहित कोरबा जिले में भी गुरु घासीदास जी की जंयती बड़ी धुमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में कोरबा जिले के बांकीमोंगरा में 18 दिसबंर को बाबा गुरु घासीदास जी की जंयती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। जिसमें सैकडों की संख्या में समाज के लोग , नगरवासी उपस्थित थे । वहीं 19 दिसबंर को बांकीमोंगरा क्षेत्र के गजरा जैतखाम प्रागंण में समाज के लोगों के द्वारा बड़ी धुमधाम से बाबा गुरु घासीदास जी की 266वीं जंयती मनाई गई। इस अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरुषोत्तम कंवर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए , उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने यह संदेश दी है कि मनखे मनखे एक बरोबर इसी को लेकर हमें चलना है बाबा कि शिक्षाएं सरल भाषा में उपलब्ध हैं। मौखिक पंरपरा से आई उनकी शिक्षा का समाज पर जो प्रभाव पड़ा उससे जात-पात , भेद भाव की दुरी मिटती गई।  उन्होंने हिंसा से दुर रहने , मनुष्यों से समानता , नशा मुक्ति और आडंबर से दुर सहज सरल समाज की शिक्षा दी है । कार्यक्रम के दौरान विधायक कंवर ने वार्ड क्रमांक 67 निर्मल गढेवाल घर के सामने सामुदायिक भवन में अहाता एवं नाली निर्माण कार्य के लिए 15 लाख एवं मुक्तिधाम में  पहुंच मार्ग सी.सी रोड निर्माण कार्य के लिए 8 लाख का भी  भूमिपूजन किया गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...