बिलासपुर:-ईवीएम मशीन घर तक पहुंचने और वोटिंग की सुविधा संबंधी समाचार भ्रामक

Date:

Share post:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया खंडन

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कतिपय समाचार पत्रों में ईवीएम मशीन घर तक पहुंचने और वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराने का समाचार प्रकाशित हुआ है। बतौर प्रकाशित समाचार ऐसे दिव्यांग जिन्हें चलने में दिक्कत है और वे बिस्तर से उठ नहीं पाते या मतदान केंद्र तक पहुंचने की स्थिति में नहीं है, उन्हें उनके आवेदन के आधार पर मोबाइल इलेक्शन टीम ईवीएम मशीन लेकर घर तक पहुंचेगी और वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। यह समाचार भ्रामक है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस समाचार का खण्डन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस संबंध में वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए जानकारी दी गई है कि दिव्यांग एवं अतिबुजुर्ग आवेदकों के आवेदन के आधार पर उन्हें पोस्टल बैलेट पेपर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...