बिलासपुर जिले का राजस्व विभाग अपने अधिकारी और कर्मचारियों की करतूतों से पहले ही बदनाम.. देखिए क्या हुआ

Date:

Share post:

बिलासपुर 02 जनवरी 2023। बिलासपुर जिले का राजस्व विभाग अपने अधिकारी और कर्मचारियों की करतूतों से पहले ही बदनाम है। यहां के तहसीलदार पर कभी लोगों से शराब की बोतल मंगवाने के आरोप लगते हैं तो कभी ज़मीन संबंधी मामलों में गड़बड़ी करने के आरोप लगते हैं। लगातार विवादों में रहे एक पटवारी पर FIR दर्ज हुई है।

तारबाहर थाना इलाके में रहने वाले पत्रकार महफूज खान ने पटवारी कौशल यादव के कारनामे की एक खबर अपने पोर्टल में लगाई थी। महफूज़ ख़ान का आरोप है कि इस खबर से तैश में आकर पटवारी कौशल यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद नए साल के पहले दिन महफूज खान ने पटवारी के खिलाफ तारबहार थाने में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पटवारी व उसके साले के खिलाफ 294, 506, 34 की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। अब देखना होगा की रसूखदार पटवारी की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।

एक बार फिर विवादित पटवारी के कारनामे की वजह से एफ आई आर दर्ज हुई है, हम जिस पटवारी की बात कर रहे है। उसे जमीन से जुड़ा व्यक्ति जरूर जानता होगा, और जाने भी क्यों न जनाब का रौब ही अलग है। इनके तेवर ही अलग है।

बता दें कि पटवारी कौशल यादव पर ज़मीन संबंधी मामलों में हेरफेर करने, कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज बनाने, रुपयों का लेनदेन कर ज़मीन खरीदी बिक्री में नियमविरुद्ध काम करने जैसे आरोप लगते रहे हैं। जानकारी बताते हैं कि पटवारी कौशल यादव को अपने पैसों का बहुत गुरूर है और इन्ही पैसों के दम पर ही बड़े अधिकारियों के साथ उनके मधुर संबंध हैं जिस कारण वे अपनी सारी गड़बड़ियों पर पर्दा डालने में सफल हो जाते हैं।

इस बार पटवारी कौशल यादव पर एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली है लेकिन रसूखदार पटवारी पर कड़ी कार्रवाई कब होगी, होगी भी या नहीं, इस बात पर संशय अब भी बना हुआ है।

रितेश सिंह की रिपोर्ट

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!