बिलासपुर:-दो कबाड़ियों के यहाँ सिटी कोतवाली पुलिस की दबिश… बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल के पार्टस बरामद, की गई कार्रवाई।

Date:

Share post:

बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चोरी के समान को खपाने वाले दो कबाड़ी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से बाइक के पार्ट्स बड़ी मात्रा में बरामद किया गया है मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया। कि उनको सूचना मिली की खपरगंज निवासी मोहम्मद आमीन उर्फ बाबू और मोहम्मद इकबाल चोरी के माल को खपाने का काम कर रहे है।

जिस पर पुलिस ने तत्काल ही उनके ठिकानों पर दबिश दी। जहा का नजारा देख वो दंग रह गए। दरअसल कबाड़ी के दुकानों में हर जगह मोटर साइकिल के पार्ट्स बिखरे हुए थे। जब पुलिस ने उक्त सामना के दस्तावेज दिखाने कहा तो दोनो ही आरोपियों के हाथ पाव फूल गए। क्योंकि उनके पास कोई भी समान के दस्तावेज नहीं थे।

लिहाजा सिटी कोतवाली पुलिस ने उनके सायकल का टायर के रिंग लगा हुआ 33 नग, एलायविल 08 नग, स्पोक लगा रिंग 14 नग, सायलेंसर 01 नग, टुटा हुआ वाईजर 07 नग, पेट्रोल वाला टकी 02 नग मडगाड 05 नग हेड लाईड जिसमें मीटर लगा हुआ। 02 नग, चैन कवर 16 नग, केरियल 17 नग, ब्रेक ड्रम 15 नग इंजन कवर 12 नग, चैन स्पाकेट 08 नग, शाकप 180 नग, पेरदान 10 नग, वायर 20 नग समान बरामद किए है। जिनकी अनुमानित कीमत करीबन 55000 रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों ही आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, उनि रविचंद्र यादव, प्र.आर निर्मल सिंह, आर. गोकुल जांगडे, आर नुरुल कादिर, आर प्रेम सूर्यवंशी, आर अजय शर्मा, आर रंजीत खाण्डे, आर मनोज साहू, म. आर. प्रियंका सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related articles

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...