बिलासपुर : निजी उर्वरक प्रतिष्ठान का आकस्मिक निरीक्षण…..

Date:

Share post:

गंभीर अनियमितताएं पाये जाने पर की गई कार्रवाई

शुभ संकेत/बिलासपुर:- कृषि विभाग द्वारा कोटा विकासखण्ड में संचालित मेसर्स रमेश कृषि केंद्र में गंभीर अनियमितताएं पाये जाने पर कार्यवाही की गई। स्रोत प्रमाण पत्र नहीं होने के बावजूद दुकानदार द्वारा कीटनाशक की बिक्री एवं भण्डारण किया गया था। साथ ही फर्म द्वारा बिना बिल के सामग्री के विक्रय एवं स्टॉक रजिस्टर संधारित नहीं होना, उर्वरक लाईसेंस का कालातीत होना अवसान तिथि के बाद कीटनाशक का विक्रय हेतु रखे जाने सहित कई अनियमितताएं पाई गई।

उप संचालक कृषि के निर्देश पर कोटा में संचालित मेसर्स रमेश कृषि केन्द्र का उर्वरक निरीक्षकों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान फर्म को उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985, कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1979, बीज अधिनियम 1966 एवं नियंत्रण आदेश 1983 की अनदेखी करते हुए व्यवसाय में संलग्न होना पाया गया। विभाग द्वारा रमेश कृषि केंद्र को सीलंबद करते हुए नोटिस जारी कर सभी कमियों को दूर करते हुए लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कड़ी चेतावनी दी गई। समयावधि में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने पर लाईसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के दौरान जिला स्तरीय निरीक्षण दल में सहायक संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, दिलीप रात्रे, उर्वरक निरीक्षक आरएस गौतम एवं उमेश कश्यप शामिल थे।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...