बिलासपुर:-निर्वाचन व्यय की मॉनीटरिंग के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Date:

Share post:


शुभ संकेत/बिलासपुर:-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदशन में सिंचाई विभाग के प्रार्थना भवन में मास्टर ट्रेनर द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री एम टी आलम ने उड़नदस्ता दल (एफ एस टी), स्थैतिक निगरानी दल (एस एस टी), वीडियो निगरानी दल (वी एस टी), वीडियो दर्शन दल (वी वी टी), लेखा दल और सभी टीमों के नोडल अधिकारियों और सहायक व्यय प्रेक्षकों को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण (ईईएम) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके तहत उन्हें स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए विस्तृत रूप से इनके कर्तव्यों का निर्वहन, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पर कार्यवाही, संपत्ति विरूपण अधिनियम आदि के बारे में बताया गया। उल्लेखनीय है कि इस बार विधानसभा निर्वाचन में उम्मीद्वारों द्वारा व्यय की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपए निर्धारित की गई है। इस अवसर पर जिले के नोडल अधिकारी (ई ई एम) श्री राजेंद्र कुमार पटेल संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा और प्रशिक्षण प्रभारी श्री अम्बष्ट उपस्थित थे। नोडल अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार पटेल ने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित प्रशिक्षणार्थियों की सूचना कलेक्टर को दिये जाने संबंधी निर्देश दिए गए हैं।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...