बेकिंग:-छत्तीसगढ़ में शराब होगी महंगी: 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी नई आबकारी ड्यूटी दरें…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-(प्रकाश साहू की रिपोर्ट)रायपुर से शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए शराब पर नई ड्यूटी दरें तय की हैं, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। नए नियमों के तहत देशी और विदेशी दोनों तरह की शराब पर ड्यूटी टैक्स बढ़ाया गया है। सरकार का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ शराब बिक्री को अधिक पारदर्शी बनाना है।

नई व्यवस्था के अनुसार विदेशी शराब पर कीमत के आधार पर अलग-अलग ड्यूटी दरें निर्धारित की गई हैं। यानी अब जितनी महंगी शराब होगी, उस पर उतना ही ज्यादा टैक्स देना होगा। इसके साथ ही बीयर और रेडी-टू-ड्रिंक पेय पदार्थों पर भी नई ड्यूटी दरें लागू की गई हैं। वहीं सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए न्यूनतम ड्यूटी दर तय की गई है, जिससे उन्हें कुछ राहत मिल सके।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब शराब की सप्लाई से पहले टैक्स का भुगतान अनिवार्य होगा। आबकारी विभाग के अनुसार, शराब कंपनियों द्वारा रेट ऑफर यानी RSP जारी होने के बाद शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है।

नई ड्यूटी दरों को छत्तीसगढ़ के राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है, जिससे यह साफ है कि आने वाले दिनों में शराब की कीमतों में बदलाव आम उपभोक्ताओं पर असर डाल सकता है।

Related articles

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...

कोरबा:-दर्री क्षेत्र ग्राम कुंमगरी में रेत माफियाओं का तांडव: बेखौफ हो रहा अवैध उत्खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला मुख्यालय के समीपस्थ दर्री थाना क्षेत्र में ग्राम कुंमगरी इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और...
error: Content is protected !!