मतदान दलों को दी जाने वाली सामग्री एवं प्रपत्रों के सम्बन्ध में दिया गया प्रशिक्षण

Date:

Share post:

कोरबा -: विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए रविवार को कलेक्टोरेट के सभागार में मतदान दलों को मतदान सामग्री, किट वितरण एवं प्रपत्र वितरण के सम्बन्ध में  जिले के मास्टर ट्रेनर डॉ. बी. एस.राव एवं जय देवांगन ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण नगर निगम कमिश्नर प्रतिष्ठा ममगई एवं डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी की उपस्थिति में दिया गया। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि मतदान दलों को दी जाने वाली किट एवं प्रपत्रों को तैयार करने में विशेष सावधानी बरती जाए. उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी को दी जाने वाली किट में स्टाम्प, माचिस, नीला लाल बालपेन, कैंची, कोरा कागज, मुहर लगाने के लिए मोमबत्तियां, ग़म, ब्लेड, सुतली धागा, धातु का स्केल, कार्बन पेपर, कपड़ा, पेकिंग शीट, पिन, टेप, अमिट स्याही के लिए कप आदि सभी आवश्यक सामग्री सूची से मिलान करके रखी जाये।  इसके साथ ही मतदान दल के सदस्यों को दिये जाने वाले निर्धारित प्रपत्र – मास्टर लिफाफे, सफेद, पीले, नीले रंग लिफाफे आदि प्रपत्र पूर्व में उपलब्ध करायी गयी सूची से मिलान करके दिये जाये।  देवांगन ने बताया कि पीठासीन अधिकारी के लिए दी जाने वाली सामग्री की अलग से चेक लिस्ट दी जायेगी उससे मिलान करके पीठासीन पदाधिकारी के लिए सभी आवश्यक सामग्री प्रदाय की जाये।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार विगत 5 दिवस से टेपनल में पानी नहीं आने की समस्या को समाप्त करने की माँग को...

बाकी मोगरा -: नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के क्षेत्र में गर्मी के समय में पानी की लगातार...

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...