यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान*

Date:

Share post:

*30 से अधिक वाहनों में स्टीकर के माध्यम से किया आमजन को नियमों के प्रति जागरूक*

अनूपपुर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अनूपपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज *विशेष जनजागरूकता अभियान* चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में संचालित बसों एवं ऑटो वाहनों पर *यातायात नियमों से संबंधित स्टीकर चिपकाकर* आमजन को जागरूक किया।

जागरूकता अभियान के दौरान शासन की *राहवीर योजना* की भी जानकारी दी गई, जिसमें सड़क दुर्घटना के समय घायल व्यक्तियों को समय पर सहायता प्रदान करने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाता है। ट्रैफिक टीम द्वारा यात्रियों, ऑटो चालकों एवं बस संचालकों को *नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग* करने तथा दुर्घटना की स्थिति में त्वरित मदद करने के लिए प्रेरित किया गया।

*यातायात पुलिस, अनूपपुर*

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...