राज्य पुलिस सेवा के इन अधिकारियों की हुई पदोन्नति..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य के 36 पुलिस अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवेश श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति देने का आदेश जारी कर दिया है।विभागीय चयन समिति की बैठक के बाद सूची तैयार की गई, जिसके आधार पर इन अधिकारियों को 37400–67000 ग्रेड वेतन 8700 (लेवल-15) में पदोन्नत किया गया है। आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को यह वेतनमान 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पदोन्नति के बाद बनाई गई वरिष्ठता सूची के आधार पर ही भावी नियुक्तियाँ और पदसमायोजन किए जाएंगे। साथ ही, आगामी वर्षों में समान पदों की उपलब्धता के आधार पर ही नियमित नियुक्ति की जाएगी।

अंत में, गृह विभाग ने नियुक्त अधिकारियों को उनकी सेवाओं के प्रति संतोष जताते हुए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा है।

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...