रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को शामिल होंगे पतंग उत्सव, छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह और तातापानी संक्रांति परब कार्यक्रम में

Date:

Share post:

शुभ संकेत/रायपुर:-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित पतंग उत्सव, नगर पंचायत पथरिया में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम तातापानी में आयोजित ‘तातापानी संक्रांति परब’- 2024 में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित पतंग उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगेली जिले की नगर पंचायत पथरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.40 बजे से आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नगर पंचायत पथरिया से दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम तातापानी पहुंचेंगे और वहां आयोजित तातापानी संक्रांति परब-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम तातापानी से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 3.40 बजे प्रस्थान कर शाम 4.10 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिचा पहुंचेंगे।

Related articles

नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार विगत 5 दिवस से टेपनल में पानी नहीं आने की समस्या को समाप्त करने की माँग को...

बाकी मोगरा -: नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के क्षेत्र में गर्मी के समय में पानी की लगातार...

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...