*राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “सनडेज ऑन साइकल” रैली का हुआ आयोजन*

Date:

Share post:

जिला सक्ती, 31 अगस्त 2025// छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विगत दिवस 29 अगस्त को सामुदायिक भवन सक्ती में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 30 अगस्त को नंदेली भाठा मैदान सक्ती में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल गतिविधियों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज रविवार को “सनडेज ऑन साइकल” कार्यक्रम के तहत सक्ती बाजार चौक से सेजेस सक्ती तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और खेलों के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का सन्देश दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल और फिटनेस गतिविधियों में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना और लोगों को खेलों के प्रति जागरूक बनाना है। साइकिल रैली में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, खेल अधिकारी श्री हरि पटेल, शिक्षक श्री चंद्रप्रकाश तिवारी सहित विभिन्न विद्यालयों के पीटीआई, खेल प्रशिक्षक, छात्र छात्राएं आदि शामिल हुवे।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...