राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

Date:

Share post:

पात्र खिलाड़ी 02 नवम्बर तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन

कोरबा -: युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए मेजर ध्यानचंद रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार के पुरस्कृत पात्र खिलाड़ियों, संस्थाओं, प्रशिक्षकों व विश्वविद्यालयों के पात्र आवेदकों से राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हेतु ऑनलाईन मोड में आवेदन आमंत्रित किया गया है।
खेल अधिकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने उपरोक्त संबंध में जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हेतु जिले के पात्र खिलाड़ी अपना आवेदन निर्धारित पोर्टल dbtyas-sports.gov.in  पर 2 नवंबर 2023 तक ऑनलाईन जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के  बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु खेल अधिकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग से संपर्क किया जा सकता है साथ ही संपर्क नंबर- 01123387432 पर भी संपर्क कर सकते है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार विगत 5 दिवस से टेपनल में पानी नहीं आने की समस्या को समाप्त करने की माँग को...

बाकी मोगरा -: नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के क्षेत्र में गर्मी के समय में पानी की लगातार...

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...