विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कृषि विभाग द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Date:

Share post:

कार्यशाला में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से समस्त कृषकों को शत् प्रतिशत लाभांवित करने का रखा गया लक्ष्य

कोरबा -: कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में विकसित भारत संकल्प यात्रा राष्ट्रव्यापी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कृषि विभाग द्वारा कार्यालय उप संचालक कृषि अजय कुमार अनंत की अध्यक्षता में विगत दिवस जिले में नियुक्त विभागीय नोडल अधिकारी एवं कृषि विभाग के अधिकारीगण का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उप संचालक कृषि द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जनजागरुकता हेतु जागरूकता वाहन नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा। जिसमें शासन की समस्त योजनाआंे एवं उससे लाभांवित हितग्राहियांे से चर्चा किया जाएगा। इसी प्रकार ”मेरी कहानी मेरी जुबानी” के अन्तर्गत लाभार्थियों द्वारा योजना के लाभ के बारे में उनके अनुभव बताने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत से 5 लाभार्थियों की पहचान कर उसका स्क्रिप्ट तैयार कर ऑनलाइन पोर्टल में जानकारी दर्ज किया जाएगा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजनाआंे का ग्राम के समस्त कृषकों को शत् प्रतिशत लाभांवित करने का लक्ष्य रखा गया है। जो कृषक अब-तक योजना के लाभ से वंचित है उन कृषकों को कार्यक्रम स्थल में योजना हेतु ऑन स्पॉट पंजीयन किया जाएगा।
कार्यशाला में जिला अधिकारी द्वारा कृषि विभाग के कार्याे के संचालन हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए कार्य योजना तैयार किया गया। कार्यशाला में दोनों अनुविभाग के अनुविभागीय कृषि अधिकारी एवं पांचों विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों की उपस्थिति मंें विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं-केसीसी, पीएम किसान योजना, जैविक खेती मिशन, स्वायॅल हेल्थ कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, योजनाओं की सफलता की कहानी तैयार करने के लिए निर्देशानुसार कार्य करने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ग्राम स्तर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को उनके कार्यो के संबंध में विस्तृत रूप से निर्देशित किया गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार विगत 5 दिवस से टेपनल में पानी नहीं आने की समस्या को समाप्त करने की माँग को...

बाकी मोगरा -: नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के क्षेत्र में गर्मी के समय में पानी की लगातार...

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...