
अनूपपुर 14 जनवरी 2026/ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अन्तर्गत जनपद पंचायत जैतहरी मे वॉश ऑन व्हील अंतर्गत स्वच्छता साथियों को स्वच्छता सफाई किट का वितरण जनपद पंचायत जैतहरी के सभागार में जनपद पंचायत जैतहरी के अध्यक्ष श्री राजीव सिंह उपाध्यक्ष मनोज राठौर एवं जनपद सदस्यों के द्वारा वितरित किया गया । कार्यक्रम में जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के0के0 रैकवार, बीईओ, बीपीओ, सहायक यंत्री, एपीओ, विकास खण्ड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, बीसी आवास, उपयंत्री, कार्यालयीन स्टॉफ अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित एवं रहे।
इस संबंध में स्वच्छ भारत अभियान के विकासखंड समन्वयक मोहम्मद निसार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत भवन के शौचालय, सामुदायिक स्वच्छता परिसर, स्कूल शौचालय, आंगनवाडी शौचालय, स्वास्थ्य केन्द्र के शौचालय, पेट्रोल पंप के शौचालय, होटल ढॉबा के शौचालय एवं व्यक्तिगत शौचालय की सफाई कार्य हेतु वॉश ऑन व्हील (wow) एप्प प्ले स्टोर से डाउन लोड करके ऑन लाइन आवेदन करने पर संस्थागत शौचालय एवं व्यक्तिगत शौचालय की सफाई स्वच्छता किट के माध्यम से स्वच्छता साथी द्वारा सफाई का कार्य किया जावेगा।
उन्होंने बताया कि संस्थागत शौचालय के एक यूनिट की सफाई करने पर 200 रूपये एवं एक व्यक्तिगत शौचालय की सफाई करने पर 50 रूपये की राशि स्वच्छता साथी को प्रदान करने के लिए शुल्क निर्धारित की गई है।


