सक्ती:-चिट फंड घोटाले पर AAP ने कांग्रेस-बीजेपी पर साधा निशाना..

Date:

Share post:

लोकसभा अध्यक्ष विन्धेश राठौर ने की निवेशकों को पूरी राशि लौटाने की मांग

विस चुनाव के मद्देनजर निवेशकों को लुभा रही कांग्रेस- AAP

छत्तीसगढ़िया भाईयों की संपूर्ण गाढ़ी कमाई हो वापस- जीवन लाल साहू, जिलाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ चिट फंड घोटाला बीजेपी-कांग्रेस की मिलीभगत- साहू

पांच साल में 6 हजार करोड़ में से महज 40 करोड़ रुपये की ही हुई वापसी – साहू

शुभ संकेत/सक्ती:-आम आदमी पार्टी ने गुरूवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा चिटफंड निवेशकों को राहत स्वरूप राशि वितरण को ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। “आप” लोकसभा अध्यक्ष विन्धेश राठौर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि चिटफंड कंपनियों द्वारा निवेशकों से ठगी गई पूरी रकम दिलाने का वादा करने वाली कांग्रेस पार्टी विस चुनाव के मद्देनजर निवेशकों को अल्प राशि वितरण कर चुनावी गेम खेल रही है।

विन्धेश राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को चिटफंड कंपनियों के निवेशकों के 4 करोड़ रुपये वापस किए हैं, जो कि बहुत ही कम है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि खुद मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ चिट फंड घोटाले में 6 हजार करोड़ रुपये की घोटाले की स्वीकारोक्ति है। वहीं इस मामले में पिछले 5 सालों में महज 37 करोड़ रूपये ही निवेशकों को मिल पाए हैं।

जिलाध्यक्ष जीवन लाल साहू ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में निवेशकों को उनका संपूर्ण धन वापस दिलाने का वादा किया था। जबकि इस संबंध में अब तक समुचित कार्रवाई नहीं की गई है और सरकार ने अभी तक ठगी का शिकार हुए लोगों का पूरा पैसा वापस नहीं किया है। साथ ही मौके पर बीजेपी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान फर्जी चिटफंड कंपनियों ने लोगों को ठगा था। जबकि फर्जी कंपनियों को कांग्रेस सरकार में ज्यादा शह मिला।

जीवन लाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों में लाखों निवेशकों के अरबो रुपये फंसे हुए हैं। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा खुले तौर 6 हजार करोड़ रूपये की घोटाले की बात कही गई है। फर्जी कंपनियों के प्रलोभन में छत्तीसगढ़ के लोगों ने अपनी जिंदगी भर की कमाई लगा दी। कईयों ने खेत, जेवर आदि बेच कर इसमें निवेश किया। जो अब भी अपने पैसों की आस लगाए बैठे हैं। यह छत्तीसगढ़ का एक बहुत बड़ा घोटाला है। इसकी उच्च स्तरीय जांच करके दोषियों पर सख्त से सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष विन्धेश राठौर, जिलाध्यक्ष सक्ती जीवन लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर साहू, जिला महामंत्री भरत लाल साहू, कार्यक्रम प्रभारी विनोद चौहान, जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ दादूराम मनहर सहित देवेन्द्र चन्द्रा ब्लॉक अध्यक्ष, द्वारिका प्रसाद चन्द्रा, मोहन सारथी, आप नेता चंदन धीवर उपस्थित थे।

सक्ती जिला से हलधर साहू की रिपोर्ट

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...