सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत पॉलिटेक्निक मार्ग में 6 पहिया वाहन प्रवेश को रोकने लगाई गई लोहे की रेलिंग
अनूपपुर 02 सितंबर 2025/ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं सुधारात्मक कार्यवाही के संबंध में जिला सड़क सुरक्षा समिति अनूपपुर की बैठक कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में संपन्न। बैठक में लिए गए निर्णय के परिपेक्ष्य में नगर पालिका अनूपपुर द्वारा अंडर ब्रिज की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेज जाने वाले रास्ते में 6 पहिया वाहन प्रवेश को रोकने हेतु लोहे की रेलिंग लगाई गई है। सड़क सुरक्षा के दृष्टि से उक्त सुधारात्मक कार्यवाही स्वागत योग्य है। इससे पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों तथा आसपास के रहवासियों को सुविधा होगी।
समा.क्र./07


