सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के तहत जिले के कलेक्टर हुए कांस्य पदक से सम्मानित

Date:

Share post:

 

सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के तहत जिले के कलेक्टर हुए कांस्य पदक से सम्मानित

 

अनूपपुर 20 अगस्त 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के अंतर्गत बुधवार को कुशाभाउ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर भोपाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अनूपपुर जिले के कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया है। जिसे मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा को प्रदाय किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि आकांक्षी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ में आकांक्षी जिला विकास कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास-पोषण, कृषि-मृदा स्वास्थ्य के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये और उनके प्रभावी क्रियान्वयन से लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए प्रयास किये गए और सफलता भी प्राप्त हुई। अभियान के तहत ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के विरुद्ध मधुमेह की जाँच किए गए लोगों का प्रतिशत, ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के विरुद्ध उच्च रक्तचाप की जाँच किए गए लोगों का प्रतिशत, आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषण ले रही गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत तथा मृदा नमूना संग्रह लक्ष्य के विरुद्ध सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत 100-100 प्रतिशत रहा।

 

इस अवसर पर आकांक्षी ब्लॉक फैलो श्री राजस्वनी शर्मा, प्रभारी उप संचालक कृषि श्रीमती निशा सिन्हा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी पुष्पराजगढ़ डॉ. सुरेन्द्र सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा उपस्थित रहे।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...