सियान जतन कार्यक्रम में वृद्धजनों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

Date:

Share post:

स्वीप अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु की जा रही विभिन्न गतिविधियां

शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय में स्वीप नारा लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बतरा पंचायत की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु दीवारों पर किया गया नारा लेखन

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी विश्वदीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशन में जिले के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों, वनांचलों, ग्रामीण क्षेत्रों सहित स्कूल-कॉलेजों में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित कर महिला, पुरूष, युवा, वृद्धजन, नवमतदाता एवं नवविवाहिता महिलाओं को जागरूक करने का कार्य सतत् रूप से किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर प्रदीप जैन एवं प्रोफेसर व नोडल अधिकारी शासकीय पीजी महाविद्यालय कोरबा बलराम कुर्रे के समन्वय से विगत दिवस शासकीय आयुर्वेद औषधालय एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर उरगा, भैंसमा एवं गोढ़ी मे आयोजित सियान जतन कार्यक्रम में वृद्धजनों के मध्य मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में रैली निकालकर सभी वृद्धजनों को आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान तिथि को अनिवार्य मतदान हेतु संकल्प दिलाया गया।
इसी प्रकार शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय कोरबा में आज स्वीप नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य मतदान हेतु संकल्पित किया गया। जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत बतरा में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा ‘जन-जन की पुकार है, वोट देना अधिकार है’ जैसे अनेक स्लोगनों का गांव के सभी वार्ड-मोहल्लों के घरों पर दीवार लेखन कर रहे हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार विगत 5 दिवस से टेपनल में पानी नहीं आने की समस्या को समाप्त करने की माँग को...

बाकी मोगरा -: नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के क्षेत्र में गर्मी के समय में पानी की लगातार...

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...