सेंदुरस विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

Date:

Share post:

 

 

 

 

 

सक्ति सेन्दुरस | 30 जनवरी 2026

ग्राम सेंदुरस स्थित माध्यमिक शाला एवं हाईस्कूल परिसर में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वार्षिकोत्सव का भव्य, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमुदाय का भरपूर मनोरंजन किया।

विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक पारंपरिक गीतों पर प्रस्तुत आकर्षक नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया, जिन्हें खूब सराहना मिली। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के शिक्षकों द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्र हारमोनियम एवं तबला के साथ प्रस्तुत किया गया गीत तथा बच्चों द्वारा किया गया भावपूर्ण नृत्य रहा, जिसने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती जानकी देवी चंद्रा उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आई.एस. पैकरा ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री श्रवणकुमार सिदार, जनपद उपाध्यक्ष श्री सीताराम चंद्रा, श्री लीलाधर चंद्रा (सचिव), श्री भागवत साहू, श्री श्यामलाल साहू, श्री चन्द्रकुमार साहू, श्री त्रिलोचन खूंटे सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग के लिए ग्राम पंचायत सेंदुरस की सरपंच श्रीमती धनेश्वरी साहू एवं समस्त पंचगणों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन श्री एम.एस. सवेल, श्री आर.एल. श्रीवास एवं श्री हेमन्त गवेल द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण—श्री पी.एल. साहू, श्री जे.एस. पवाल, श्री टी.आर. सिदार, श्री डी.के. नाविक, श्री जे.एस. कंवर, श्रीमती ज्योति कुर्रे, श्री एस.बी. टेंगवार, श्रीमती फरीदा अख़्तर, श्रीमती पूनम चौहान, श्रीमती कृष्णा सिदार, उरांव सर, सर संतोष मरावी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों एवं ग्रामवासियों के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। संपूर्ण कार्यक्रम अनुशासन, सौहार्द एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...