स्वस्थ जीवन व खेल भावना जागृत करने की प्रेरणा देता है नमो मैराथन – कलेक्टर

Date:

Share post:

स्वस्थ जीवन व खेल भावना जागृत करने की प्रेरणा देता है नमो मैराथन – कलेक्टर

जिला मुख्यालय अनूपपुर में आत्मनिर्भर भारत- विकसित भारत थीम पर आयोजित हुआ नमो मैराथन कार्यक्रम

तुलसी कॉलेज से इंदिरा तिराहा तक आयोजित हुई नमो मैराथन

अनूपपुर 29 सितंबर 2025/कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि देश को स्वच्छ, स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिकों से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे भारत में आयोजित किया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान नमो मैराथन का आयोजन हमें स्वस्थ रहने एवं युवाओं में खेल भावना जागृत करने की प्रेरणा देता है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली आज अनूपपुर जिले के शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर प्रांगण में आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत के अंतर्गत आयोजित “नमो मैराथन कार्यक्रम” को संबोधित कर रहे थे।

कलेक्टर ने कहा कि स्वस्थ भारत के लिए देश में विभिन्न गतिविधियां समय-समय पर आयोजित की जा रही हैं, उन्हीं में से एक नमो मैराथन है। उन्होंने कहा कि अपने आप को स्वस्थ रखने की भावना पूर्व में ही पैदा की जाए, जिससे प्रत्येक नागरिक स्वस्थ‌ तथा बीमारियों से मुक्त रहे, जिससे देश का बेहतर विकास हो सके।

कलेक्टर ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, अपर कलेक्टर श्री दिलीप पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कलेक्टर ने नमो मैराथन को दिखाई हरी झंडी

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने सेवा पखवाड़ा अंतर्गत “आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत” की थीम पर आयोजित नमो मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

विभिन्न मार्गों से गुजरी “मैराथन”

शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर से प्रारंभ होकर नमो मैराथन सत्र न्यायालय अनूपपुर, तहसील कार्यालय से होते हुए इंदिरा तिराहा पहुंची, जहां दौड़ का समापन हुआ। मैराथन दौड़ में पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं ने भी हिस्सा लिया।

इस दौरान नमो मैराथन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, शासकीय तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल सक्सेना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.के. वर्मा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पांडेय‌ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, शिक्षक, आमजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

समा.क्र./144

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...