हाथी का पोस्टमार्टम, जमीन में धंस गया हाथी का एक दांत, शव मिलने से मचा हड़कंप – elephant carcass found in ramanujganj forest range of balrampur district

Date:

Share post:

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के अंतर्गत शहर से लगे हुए वन वाटिका में सोमवार को एक हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी जानकारी के बाद वन विभाग की टीम डॉक्टरों के साथ मौके पर पहुंची और मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराकर बिसरा जांच के लिए रायबरेली लैब में भेजा। रिपोर्ट आने के बाद हाथी की मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

वन विभाग की टीम रख रही थी मूमेंट पर नजर
मामले की जानकारी देते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 9 तारीख को वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र से एक नर दंतैल हाथी रामानुज गंज वन परिक्षेत्र क्षेत्र में आया था, जो अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहा था और हाथी के मूमेंट पर विभाग के कर्मचारी लगातार नजर बनाए हुए थे। लेकिन सोमवार सुबह रामानुज गंज वन वाटिका में विभाग के कर्मचारियों ने हाथी के पैरों के निशान देखे जिसके बाद निशान के आधार पर जब हाथी की खोजबीन की जा रही थी तभी अचानक हाथी का शव झाड़ी के बीच में मिला। जिससे प्रथम दृष्टया में हाथी की मौत पहाड़ से नीचे उतरते वक्त फिसलने से लग रही थी।

पहाड़ से गिरने के कारण हुई मौत
ऊपर से गिरने के कारण हाथी का एक दांत जमीन में धस गया था जिसके बाद हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पोस्टमार्टम के लिए पहुंची डॉक्टरों की टीम ने बताया कि हाथी के लंग्स और लिवर में भी इन्फेक्शन पाया गया है जिसके बाद मृत हाथी का ब्लड और बिसरा जांच के लिए रायबरेली लैब में भेजा जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का स्पष्ट कारण का पता लग पायेगा।
Dhanbad Top 3 News: बेजुबान को जमीन से निकाल कराया गया पोस्टमार्ट, वहीं, घूसखोर क्लर्क चढ़ गया एसीबी के हत्थेइस पूरे मामले वेटनरी डॉक्टर डीएन सिंह का कहना है की हाथी का पोस्टमार्टम किया गया है ब्लड सैंपल लिया गया है और रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। अनुराग श्रीवास्तव सीसीएफ फारेस्ट का कहना है की एक सिंगल मेल हाथी है और यह हाथी वाड्रफनगर की तरफ से आया हुआ था। हाथी के पैरों के निशान पर ट्रैकिंग चल रही थी। हाथी की मौत इस कारण से हुई है रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा होगा। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के अंतर्गत शहर से लगे हुए वन वाटिका में सोमवार को एक हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ऊपर से गिरने के कारण हाथी का एक दांत जमीन में धस गया था जिसके बाद हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...