अनूपपुर,,13 अगस्त 2025 को एसडीएम कार्यालय कोतमा जिला अनूपपुर को रैली व ज्ञापन

Date:

Share post:

=====
अखिल भारतीय किसान सभा का प्रदेश सचिव कामरेड जनक राठौर ने हम समस्त किसान – श्रमिक भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर ज्ञापन प्रस्तुत कर मांग करते हुए कहा कि -अमेरिका सहित भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले विशेष व्यापार समझौते (FTA) नहीं किए जाएं।
अमेरिका द्वारा थोपे गए 25 % और 50 % टैरिफ का सख्ती से विरोध ,
नेशनल पॉलिसी फ्रेमवर्क ऑन एग्रीकल्चरल मार्केटिंग तथा नई नेशनल कोऑपरेटिव पॉलिसी रद्द करने की मांग,
C2+50% फॉर्मूला पर सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाए और उसकी खरीदी सुनिश्चित करने की गारंटी के लिए कानून बनाया जाए।
किसानों की समग्र कर्ज माफी की जाए। माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न बंद किया जाए।
बिजली क्षेत्र का निजीकरण और स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए। लंबित बिजली बिलों को माफ करते हुए, ग्रामीण क्षेत्र को 300 यूनिट मुक्त बिजली और 18 घंटे प्रतिदिन ग्रामीण इलाकों में बिजली प्रदाय की जाए।
कामरेड मोहन राठौर उपाध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा ने मांग करते हुए कहा सभी राज्यों में लैंड पूलिंग नीति को खारिज करते हुए,भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को सख्ती से लागू किया जाए।
सभी सरकारी पेंशन₹10,000 प्रति माह की जाए। कानून बनाकर (वृद्धावस्था, विधवा ,विकलांग) पेंशन को मौलिक अधिकार बनाया जाए।
पुराने ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध लगाने की सरकारी नीति को वापस लिया जाए। आदिवासी नेता कामरेड समर शाह सिंह संयुक्त सचिव अखिल भारतीय नौजवान सभा ने मांग करते हुए कहा
वनाधिकार अधिनियम 2006 को को इसकी मूल भावना में लागू किया जाए। आदिवासी और अन्य मूल निवासी का विस्थापन रोका जाए। जंगलों की अंधाधुंध कटाई, कॉरपोरेट कंपनियां के अवैध एवं अनुपयोगी खनन , रियल एस्टेट कारोबारीयों द्वारा किए जा रहे पर्यावरणी विनाश को बंद किया जाए।
सरकारी स्कूलों को बंद करने की नीति पर रोक लगाई जाए।
/मछुआरा समुदाय से मुक्त में नदी में मछली पकड़ने के अधिकार छीनने के आदेश वापस लिया जाए।
पुलिस और प्रशासन द्वारा समर्थित सांप्रदायिक हिंसा को रोका जाए एवं हर खेत को पानी हर हाथ को काम के तहत भगत सिंह रोजगार गारंटी एक्ट (बनेगा) जिसके तहत अशिक्षित को 35 000 अर्थशिक्षित को 40000 शिक्षित को 45000 एवं उच्च शिक्षित को 60000 प्रतिमा वेतन की गारंटी कानून की मांग रोजगार लागू न होने पर रोजगार प्रतीक्षा भता आधी राशि देय हो, वह काम के घंटे 8 से घटकर 6 घंटे की मांग की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कामरेड संजय राठौर सचिव अखिल भारतीय किसान सभा, का .रामू यादव जिला सचिव सीटू,का. विगेंद्र राठौर अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, का. दलवीर केवट जिला सचिव किसान सभा रैली को संबोधित एवं ज्ञापन सपा

Related articles

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा...

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...