Home Madhya Pradesh अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में 71 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में 71 आवेदकों की सुनी समस्याएं

0
108

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में 71 आवेदकों की सुनी समस्याएं

 

अनूपपुर 19 अगस्त 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय ने 71 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

 

जनसुनवाई में ग्राम ताराडांड़ तहसील अनूपपुर के श्री बुद्धसेन कोल ने समग्र आईडी में सुधार कराए जाने, ग्राम ऊरा तहसील कोतमा के श्री गोपाल केवट ने भूमि का नक्शा तरमीम कराए जाने, ग्राम पटनाकला तहसील अनूपपुर के श्री वंशगोपाल पाल ने आकाशीय बिजली गिरने से पशु की मृत्यु होने पर सहायता राशि दिलाए जाने, ग्राम डोंगराटोला तहसील अनूपपुर के श्री बिक्कू बैगा ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम पसला तहसील अनूपपुर के श्री राकेश पटेल ने उनके पट्टे की भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने, चचाई तहसील अनूपपुर के श्री आदित्य सिंह ने ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में आवेदन दिए।

error: Content is protected !!