अमरकंटक रोड पर ग्राम बैरीबांध के पास कार की टक्कर से हुई दुर्घटना में मोटर सायकल चालक की मौके पर मृत्यु*

Date:

Share post:

*कोतवाली पुलिस द्वारा तत्परता आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार एवं कार जप्त*

श्री सीताराम पटेल, ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर, अनूपपुर के द्वारा टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन को मोबाईल फोन पर सूचना दी गई कि अनूपपुर से अमरकंटक रोड पर ग्राम बैरीबांध के पास कार की टक्कर से हुई दुर्घटना में मोटर सायकल सवार की मौके पर मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक संजय सिहं के द्वारा मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में मृत मोटरसाइकिल चालक मनेश्वर दास पटेल पिता रामभजन पटेल उम्र करीब 26 साल निवासी दुलहरा अनूपपुर के शव को जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम हेतु पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा मौके पर से आरोपी कार टाटा किगर क्रमांक MP65C5208 के चालक रानू प्रसाद पनिका पिता नत्थू प्रसाद पनिका उम्र 26 साल निवासी पटौराटोला अनूपपुर को गिरफ्तार किया जाकर थाना भेजा गया एवं संबंधित छतिग्रस्त कार को भी जप्त किया जाकर पुलिस थाना भेजा गया। आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 25/26 धारा 106(1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

I

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...